RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)14 अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर नमन किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत को वह मजबूत नींव प्रदान की, जिस पर आज हमारा देश विविधताओं में एकता की मिसाल बनकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, वंचितों, श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई ऐतिहासिक संवैधानिक प्रावधानों को स्थापित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का राष्ट्र निर्माण में योगदान न केवल अतुलनीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नागरिकों से संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related posts

बिहार:दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

जयप्रकाश स्मारक समिति ने 5 जून सम्पूर्ण क्रांति दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनाई ।

rktvnews

भोजपुर: आरा में श्रम मंत्री ने बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत दुनिया का एक अग्रणी राष्ट्र बन गया है और यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की व्यक्तिगत पहुंच और उनकी दूरदृष्टि के कारण ही संभव हुआ है

rktvnews

नीति आयोग ने प्रौद्योगिकी मूल्यांकन में क्रांति लाने और भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क का अनावरण किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 10 जवान शहीद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

Leave a Comment