RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अव्वल अंक धारी छात्राओं का हुआ सम्मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल। शुक्रवार को चरपोखरी प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उच्च अंक धारी छात्राओं को सम्मानित किया गया।आयोजन के अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय निरंतर छात्राओं के प्रति संवेदनशील और संकल्पित है। वरिष्ठ शिक्षक व वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मुहम्मद परवेज आलम ने अपने संबोधन में बोला यह एक खास तरह का पल होता है कि बच्चों को अपने विद्यालय में सम्मानित होने का गौरव मिले। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिका और छात्राओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। विद्यालय संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने समय और मौसम के अनुसार गीत संगीत से इस आयोजन को कलात्मक बना दिया। वरीय शिक्षिका अर्चना कुमारी,प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी सभा को संबोधित करते हुए कहा पूरे साल भर के मेहनत का फल होता है विद्यालय में सम्मानित होना।
इस अवसर पर इंटर में स्कूल टॉपर तनु कुमारी ने भी संबोधित किया और बोली कि मैंने कोचिंग और ट्यूशन नहीं किया, स्कूल शिक्षक के अच्छे विचार और मेहनत से हमें सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आयोजन का विधिवत संचालन करते हुए चित्रकार रौशन राय ने कहा की विद्यालय गांव घर के लिए मंदिर जैसा होता है। छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए यह पल खास होता है। इस अवसर पर मैट्रिक में शामिल सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक अजय राय अपने मौलिक संबोधन में कहा छात्राओं के लिए स्कुली शिक्षा जरूरी है।आज महिलाएं छात्राएं शिक्षित होकर समाज विकास में सहायक हो रही है। उपस्थित लोगों में, सुधांशु कुमार,निरज कुमार मिना देवी, चर्चिल टैगोर, नंदनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, रागिनी कुमारी, सुरभि कुमारी, के साथ ढेरों अविभावक मौजूद थे।अंत में धन्यवाद वरिष्ठ शिक्षक अजय राय ने दिया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, सुगम मतदान कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:वक्फ बिल के नाम पर पश्चिम बंगाल के अंदर हिंदूओं पर हो रहा अत्याचार निंदनीय:भाजपा, भोजपुर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

rktvnews

हिंदी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मां काली मंदिर के नव निर्माण हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा :मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा!उपायुक्त ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment