RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें : प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।11 अप्रैल को भोजपुर जिला जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन की अध्यक्षता में परिसदन आरा में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद, दल के वरिष्ठ नेता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के निदेशक कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा कुमारी पटेल, प्रदेश महासचिव जयश्री सिंहा, प्रदेश महासचिव पप्पु जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नव मनोनीत श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों को मनोयान पत्र प्रदान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद ने पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। इन्होंने प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने एवं इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, पप्पु जी, जयश्री सिंहा, राधाकुमारी पटेल, भूषण यादव, दिवाकर गांधी ने भी अपनी बातों को रखा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मशिला देवी,अवधेश कुमार, प्रियांशु कुशवाहा, संजय चौधरी,रोहित सिंह, नेहाल शर्मा, संजीव कुमार सिंह, आकाश कुमार, मंजीत कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह , मनोज यादव, अशोक कुमार, चितरंजन कुमार, आलोक कुमार, प्रकाशदीप कुमार, आमोद कुमार, राजकिशोर वर्मा,पुतुल शर्मा, सत्येंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शंभु प्रसाद सोनी प्रवक्ता जदयू भोजपुर ने किया।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति की बैठक!हॉट कुक्ड फूड योजना के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

देवघर:हमें समाज को केवल प्रभावित नहीं बल्कि प्रेरित करना है:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

चित्रांश परिवार ने उल्लासपूर्वक् आयोजित की होली मिलन समारोह।

rktvnews

इंदौर:केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद की बही बयार.. बूढ़ी हड्डियों में भी आई जान।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment