RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:पोषण पखवाड़ा 2025 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

पोषण पखवाडा मे निहित सन्देश प्रत्येक गाँव, गली, मोहल्लें तक पहुँचायें।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08 अप्रैल।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन किया। यह पखवाड़ा 8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक जिले भर में मनाया जाएगा।
जिला कार्यकम अधिकारी द्वारा बैठक का संचालन करते हुये अवगत कराया गया कि बच्चों, किशोरियो एवं गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार के उददेश्य हेतु ‘पोषण पखवाडा’ से सम्बन्धित विभागों के कन्वर्जेन्स से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। पोषण हेतु जन-आन्दोलन की गति को बनाये रखने हेतु दिनांक 08.04.2025 से 22.04.2025 तक पोषण पखवाडा आयोजित किया जाना है। पोषण पखवाडा के निम्न 04 मुख्य लक्ष्य निर्धारित किये गये हैः-
1. जीवन के प्रथम 1000 दिवसः गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म के प्रथम 02 वर्ष में विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाना है।
2. लाभार्थी मॉडयूल का लोकप्रियकरण।
3. कुपोषण प्रबंधन के लिए सी.एम.ए.एम मॉडयूल का कियान्वयन।
4. बच्चों में मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ्य जीवनशैली।

जिलाधिकारी द्वारा पोषण को एक जन आंदोलन के रूप में विकसित किये जाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारीगणो से अपेक्षा की गई कि ये ‘पोषण पखवाडा मे निहित सन्देश प्रत्येक गाँव, गली, मोहल्लें तक पहुँचायें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदया द्वारा “जीवन के प्रथम 1000 दिवसः गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म के प्रथम 02 वर्ष में विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाना”, “लाभार्थी मॉडयूल का लोकप्रियकरण”, कुपोषण प्रबंधन के लिए सी.एम.ए.एम मॉडयूल का कियान्वयन” एवं “बच्चों में मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ्य जीवनशैली” जैसी 04 मुख्य थीमों पर पूरे मनोयोग से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय पोषण पखवाडा 2025 के अन्तर्गत समस्त सहभागी विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों का समय से निष्पादन किया जाये तथा प्रगति कों सम्बन्धित जन आन्दोलन पोर्टल https:// poshanabhiyaan.gov.in पर दैनिक रूप से फीड कराया जाये तथा सामुहिक प्रयासों से जनपद को प्रदेश में अग्रणी बनाया जाये। अन्त जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त सदस्यों को पोषण शपथ दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि “सुपोषित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इस पखवाड़ा के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण किट वितरण एवं जनसमुदाय को केंद्र में रखकर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।”
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से पोषण पखवाड़ा को प्रभावी एवं जनहितकारी रूप से सफल बनाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव , जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के जन्म दिवस पर सैंकड़ों खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: डीपीएस में दो गोला के साथ होली मिलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment