RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गांव में निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था कराना सराहनीय पहल: पुलिस अधीक्षक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अप्रैल।जगदीशपुर प्रखंड़ के भड़सरा गांव में पीएण्डआर स्कूल का शुभारम्भ हुआ, जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज, पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भवेश एवं रूपेश कुमार ने किया। स्वागत करते हुए रूपेश कुमार ने कहा कि यह विद्यालय पूरी तरह से क्षेत्र की बच्चियों को निःशुल्क थ्री सी यानी कम्प्युटर, कम्युनिकेशन और कॅानफिडेंस की शिक्षा उपलब्ध कराएगा। ताकि ग्रामीण क्षेत्र की ये बच्चिया स्वावलंबी बनने के साथ आत्मविश्वास के साथ जीवन गुजार सकें। हमारा लक्ष्य है कि यह विद्यालय न केवल तकनीकी शिक्षा का केन्द्र बने बल्कि युवतियों को डिजिटल दुनिया से परिचित कराकर उनके व्यक्तित्व में निखार ला दे। उन्होंने कहा कि इंडो-टच कम्पनी द्वारा एआरआईक्यूटी के माध्यम से इस विद्यालय का संचालन होगा। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री राज ने कहा कि गांव में ही कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा अगर मुफ्त में लड़कियों को देने की व्यवस्था हुई है तो निःसंदेश सराहनीय पहल है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को इसका भरपूर लाभ उठाने की अपील करते हुए संस्थापक रूपेश कुमार को बधाई दी। पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भवेश ने अपने अनुभव और विचारों से युवाओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी कर रहे किसी युवा का अपने गांव और क्षेत्र के प्रति यह लगाव काफी सराहनीय है। इस विद्यालय का लाभ वैसे परिवारों को भी मिलेगा, जिनका सामथ्र्य अपने बच्चों को कम्पयुटर शिक्षा दिलाने का नहीं है अथवा जो अपनी बच्चियों को दूर नहीं भेज पाएंगे। आज कम्पयूटर शिक्षा एक अनिवार्य शिक्षा हो चुकी है, इसके अभाव में अच्छी नौकरी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। साइबर थ्रेट इंटेलिजेंस लीडर अपराजिता (रूपेश कुमार की पत्नी जो नीदरलैंड्स की एक प्रमुख कंपनी से हैं) ने कम्पयूटर शिक्षा के महत्व पर विशेष चर्चा कीं। कार्यक्रम को रामजी पांडेय एवं प्रेमा पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार पांडेय ने किया जिन्होंने इस पहल को संभव बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर इंटर एवं मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की निंदा।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए दूसरे बेड़े के सहायक जहाज निर्माण का शुभारंभ।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय में डॉ. जी. डी. सिंह की 82 वीं जयंती मनाई गई

rktvnews

भोपाल:भावातीत ध्यान प्रयासहीन , मन को शांत करने की एक सहज प्रक्रिया है:ब्रह्मचारी गिरीश जी

rktvnews

Leave a Comment