RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राम नवमी पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर, रांची में पूजा – अर्चना कर राज्य की उन्नति , सुख- शांति और खुशहाली की कामना की।

पावन पर्व रामनवमी की दी सभी को अनंत बधाई और शुभकामनाएं।

भगवान राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगल कामना है।

प्रभु श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें।

श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशियों का महापर्व है रामनवमी : हेमन्त सोरेन

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)06 अप्रैल।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आज श्री राम जानकी तपोवन मंदिर , निवारणपुर, रांची में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ यह पर्व मनाते आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं । यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी की पूजा- अर्चना करते हैं। हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है।
इस अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण एवं सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राजनीति विज्ञान में पीएचडी की मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अजय ओझा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 30 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और राईट्य ने किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:चांदी में झारखंड पुलिस के हवलदार की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

rktvnews

Leave a Comment