RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय वायु सेना बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनीयोकॉस-25 में भाग लेगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 मार्च।भारतीय वायु सेना (आईएएफ) हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास इनीयोकॉस-25 में भाग लेगी। यह अभ्यास 31 मार्च 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस पर होगा। भारतीय वायुसेना के दल में एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ-साथ लड़ाकू क्षमता वाले आईएल-78 और सी-17 विमान शामिल होंगे।
इनीयोकॉस हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास है। यह वायु सेनाओं के लिए अपने कौशल को निखारने, सामरिक ज्ञान का आदान-प्रदान करने और सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। इस अभ्यास में वास्‍तविक युद्ध परिदृश्यों के अन्‍तर्गत पंद्रह देशों की कई वायु और सतही इकाइयां शामिल होंगी। इसे आधुनिक समय की हवाई युद्ध चुनौतियों का अनुकरण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
भारतीय वायुसेना को अभ्यास इनीयोकॉस 25 में भाग लेने की उम्मीद है। यह भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, तालमेल और अंतर-संचालन को बढ़ाने का एक मंच है। यह अभ्यास संयुक्त वायु संचालन की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने, जटिल वायु युद्ध परिदृश्यों में रणनीति को परिष्कृत करने और परिचालन संबंधी सर्वोत्तम प्रणालियों में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। एंड्राविडा से संचालित सभी ऑपरेशनों से भारतीय वायुसेना की भागीदारी न केवल इसकी परिचालन क्षमताओं को मजबूत करेगी अपितु भाग लेने वाले देशों के बीच आपसी सीखने और बेहतर समन्वय में भी योगदान देगी।
इनीयोकॉस-25 में भारतीय वायुसेना की भागीदारी वैश्विक रक्षा सहयोग और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह अभ्यास भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा-और मित्र देशों के साथ संयुक्त अभियानों में इसकी क्षमताओं को बढ़ाएगा।

Related posts

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक- मंत्रिमंडल का अहम निर्णय अब पार्ट टाइम कार्मिकों को भी मिलेंगे सेवानिवृत्ति परिलाभ – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक – पार्ट टाइम कार्मिकों को राहत, जयपुर में बनेगा पहला जेम बोर्स

rktvnews

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न!लगभग 10 करोड़ की लागत से 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित।

rktvnews

पौधारोपण से मिलेगी जलवायु परिवर्तन से निजात-आनंद

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के रायगढ़ में डॉ आप्पासाहेब धर्माधिकारी जी को वर्ष 2022 का “महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार प्रदान किया।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 2 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक बीएसएल-3 प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने बिहिया सर्कल इंस्पेक्टर ऑफिस का किया निरीक्षण!बेहतर कार्य हेतु पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment