RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)29 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान में सड़कों के विकास और आधारभूत संरचना के उन्नयन संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में जयपुर रिंग रोड, जोधपुर रिंग रोड, उदयपुर रिंग रोड आदि की डीपीआर के आदेश अगले महीने जारी किए जाने, जैसलमेर और बाड़मेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के मौजूदा कनेक्शन को मजबूत और चौड़ा करने, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के म्याजलार-जैसलमेर खंड और मुनाबाव-तनोट के सुंदरा म्याजलर अंबासिंह की ढाणी रोड भाग को पक्की सड़क के साथ 2-लेन का मजबूत और चौड़ा करने के लिए 1237.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष में राजस्थान के 5 हजार करोड़ के कार्य वार्षिक योजना में शामिल किए जाएंगे। सी.आर.आई.एफ. योजना में राज्य को 1500 करोड़ रू. मिलेंगे। भरतपुर रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, और ब्रज चौरासी परिक्रमा तथा जयपुर-जोधपुर-पचपदरा रोड की डीपीआर के कार्य अगले महीने शुरू होंगे। जयपुर-सीकर रोड का कार्य तेज गति से पूर्ण किया जाएगा तथा खाटू श्याम जी रिंग रोड एवं अन्य सुविधा विकसित करने के लिए डीपीआर के कार्य आदेश जल्द दिए जाएंगें, जयपुर— किशनगढ़ हाईवे के सुदृढ़ीकरण हेतु डीपीआर तैयार की जाएगी।

जयपुर दिल्ली पुराने हाईवे का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जुलाई तक पुराने हाईवे के कार्य को पूरा कर दिया जाएगा तथा शाहपुरा बाईपास के लिए डीपीआर के आदेश जल्द दिए जाएंगे और देसूरी की नाल पर डीपीआर का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा और तत्पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं से राजस्थान में सड़क नेटवर्क का सुधार होगा, जिससे राज्य में यात्रा की सुविधा बेहतर होगी और आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने अनीसाबाद-फुलवारी- एम्स एलिवेटेड फोरलेन प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आधुनिक बिहार के विश्व कर्मा थे बिहार केशरी डा श्री कृष्ण सिंह:डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर: 9 दिसंबर को जिला नियोजनालय द्वारा 500 पदों के लिए आयोजित की जायेगी शिविर,रोजगार हेतु भी दिए जायेंगे मार्गदर्शन।

rktvnews

आयकर विभाग का ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तलाशी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पक्ष में मतदान करे जनता: सूर्यभान सिंह

rktvnews

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व विधायक ने सिरोही में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment