RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- अपहरण को हटा दें तो आज नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति वैसी ही है जैसी लालू यादव के समय थी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )28 मार्च।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार और उनके शराबबंदी कानून को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आंकड़े साफ बताते हैं कि 2017 के बाद से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। जिस तरह से बिहार में हर दिन लूट, हत्या, मारपीट के मामले देखने को मिल रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अपहरण को छोड़ दें तो नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति वैसी ही है जैसी लालू यादव के समय थी। और इसकी एक बड़ी वजह शराबबंदी है। क्योंकि कानून व्यवस्था को लागू करने के लिए जो तंत्र है उसका एक बड़ा हिस्सा कानून व्यवस्था का काम छोड़कर शराबबंदी को लागू करने, उसे छुपाने और उससे कमाई करने में लगा हुआ है। इस वजह से बिहार में सामान्य कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

Related posts

गोवर्धन पूजा से श्रद्धा बढ़े, दिखावा नहीं।

rktvnews

बिहार :महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के 11 श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:श्री सनातनी सेना द्वारा आयोजित श्री राम कथा को श्रद्धालु भक्तों ने सराहा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: बक्सर में होगा महासंघ गोप गुट का 23 वां राज्य सम्मेलन।

rktvnews

खाद्य एवं भोजन सामग्री की गुणवक्ता की जांच।

rktvnews

Leave a Comment