
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 मार्च।बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक को रेल टिकटों में पूर्व में मिलने वाली छूट पुनः बहाल करने के लिए 30 मार्च 2025को प्रमुख स्टेशनों पर सामूहिक धरना देंगे यह बातें वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान में संगठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहीं उन्होंने बताया की आरा रेलवे स्टेशन पर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक मांग के समर्थन में सामूहिक धरना दिया जाएगाl भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने करोना के अवधि में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रेल टिकटों पर छूट बंद कर दिया था लेकिन आज तक रेल मंत्रालय द्वारा रेल टिकटों पर छूट लागू नहीं किया गया जिसके चलते देश के 10 करोड़ 70 लाख वरिष्ठ नागरिक सुविधा से वंचित है रेलवे के स्टैंडिंग कमेटी द्वारा दो बार अनुशंसा किया गया कि रेलवे टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत पुनः बहाल किया जाए लेकिन रेल मंत्रालय आनाकानी कर रहा है ममता सभागार में वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह महामंत्री डॉक्टर दिवाकर पांडे उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं रेल मंत्री से वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकटों में छूट पुनः बहाल करने की पुरजोर मांग की मांग पूरी नहीं होने पर 30 मार्च 2025 को आरा जंक्शन पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विशाल धरना का आयोजन किया गया है उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया।
