RK TV News
खबरें
Breaking Newsखंडन

भोजपुर :बी एस डीएवी प स्कूल की जमीन किसी अन्य निजी विद्यालय द्वारा अधिग्रहण की सूचना भ्रामक है: प्रबंधन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मार्च।विगत कुछ दिनों से स्थानीय बी एस डीएवी प स्कूल के जमीन के हस्तांतरण और किसी निजी विद्यालय द्वारा अधिग्रहण की भ्रामक खबरें स्थानीय अखबारों में आई हैं। विद्यालय से जुडे़ दो हजार छात्रों व उनके अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने इसका खंडन किया है । विद्यालय प्राचार्या ने अपने प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि इस संबंध में भूमि प्रदाता द्वारा प्रबंधन को कोई भी कानूनी सूचना (legal notice) नहीं दी गई है। विगत पच्चीस वर्षों से चले आ रहे जमीन के करारनामे को आगे जारी रखने के लिए डीएवी प्रबंधन व भूमि प्रदाता के बीच पत्राचार जारी है।
इस बीच किसी भी अन्य निजी विद्यालय द्वारा इस जमीन के अधिग्रहण की सूचना पूर्णतः भ्रामक है। बी एस. डीएवी. इस जमीन पर स्वयं के बनाये गये विद्यालय भवन में पिछले पच्चीस वर्षों से संचालित हो रहा है और आगे भी निर्वाध रूप से संचालित होता रहेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बक्सर:रेलवे का निजीकरण और ठेकाकरण दुर्घटना का कारण: माले

rktvnews

उज्जैन:शाही ठाट-बाट के साथ निकली बाबा महाकाल की सवारी।

rktvnews

भोपाल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेट मीडिया सेंटर – मुख्यमंत्री

rktvnews

समय उसके इशारे पर चलता था!

rktvnews

व्यंग्य:ये फ्रेंडशिप, वो नहीं छोड़ेंगे!

rktvnews

Leave a Comment