RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: सुविज्ञ शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/शाहपुर (भोजपुर)26 मार्च। शाहपुर प्रखंड के सरना भरौली में स्थित सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की गई उक्त प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। सुधीर तिवारी ने बताया की उनके विद्यालय में समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर चल रही उनकी सकारात्मक सोच को बाहर निकालने का एक सरल और उचित माध्यम है। विद्यार्थियों के मानसिक पटल पर विभिन्न प्रकार की काल्पनिक रूप से विज्ञान,कला आदि विषयों पर आधारित एक सोच निरंतर विचरण करती रहती है। उनकी सोच को मूर्त रूप देने और उन्हें उस सोच के साथ उनके बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहित करते रहना ही हमारे विद्यालय की सोच रही है जिसका समर्थन करते हुए विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उसी अनुरूप उन्हें शिक्षित भी करते है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी शिरकत करते हुए बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं में श्वेता कुमारी,सुनैना कुमारी,सलोनी,पिंकी,श्रीकांत प्रसाद,कमलेश प्रसाद,महेश सिंह,बिनोद सिंह,धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राखी कुमारी,रितेश यादव,हैप्पी कुमारी,अक्षय कुमार, पीयूष कुमार,खुशी कुमारी,रौशनी कुमारी आदि ने भाग लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 11.43 करोड़ से निर्मित राजमाता विजयराजे सिंधिया बहुद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा सदर प्रखंड के विष्णुपूरा में विशाल जन समूह के बीच हुआ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर कांग्रेस ने दी बधाई।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment