RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:सीएसआर के तहत मशरूम खेती योजना के अंतर्गत हुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 मार्च।छतरमांडू स्थित समाहरणालय ब्लॉक भी सभा कक्ष में मंगलवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़ रॉबिन टोप्पो की उपस्थिति में सीएसआर के तहत मशरूम खेती योजना अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रशिक्षु किसानों को मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए उत्पादन का सही तकनीक जानकर उत्पादन करने की बात कही साथ ही बाजार में बिक्री करने हेतु उचित दिशा निर्देश भी दी गई।प्रशिक्षक सुशील कुमार द्वारा मशरूम के उत्पादन तकनीक के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक बताया गया वही धरमजीत कुमार,प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक के द्वारा मशरूम के मार्केटिंग के बारे मे जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से बुमरी पंचायत के बुमरी,कंजगी एवं चपरी गांव के कुल 30 प्रशिक्षु महिला कृषक सहित,उप परियोजना निदेशक, आत्मा, रामगढ़, दीपिका रानी, दीपांशु प्रसाद, फील्ड सुपरवाइजर कम कॉर्डिनेटर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत ‘ हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष’ विषय पर आलेख लेखन प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

आईएन-यूएसएन बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान अभ्यास- साल्वेक्स।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजन सशक्तिकरण निःशुल्क कैंप 28 से 4सितंबर तक पीरो,सहार और तरारी में।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जान माल की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment