RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

सुरक्षा के पैमाने, सीसीटीवी कैमरा, जवानों की तैनाती समेत अन्य का लिया जायजा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 मार्च।भारत निर्वाचन के तय मानकों के आलोक में अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने निर्वाचन कार्यालय परिसर में ईवीएम मशीनों के लिए बनाए गए वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के पैमाने, सीसीटीवी कैमरा, जवानों की तैनाती समेत अन्य का क्रमवार जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे। उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात जवानों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई भी कोताही ना हो।
वेयर हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के संबंध में जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरों का बैकअप रखने और समय-समय पर रिकॉर्डिंग चेक करने का भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रदानिधि समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 फ़रवरी 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

rktvnews

इंदौर:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

भोजपुर : छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment