RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:मत्स्य प्रसार योजनान्तर्गत एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/मोतिहारी ( पूर्वी चंपारण)25 मार्च।जिला मत्स्य कार्यालय मोतिहारी के प्रांगण में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रही जिला मत्स्य पदाधिकारी डा० नूतन, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड अदापुर मत्स्य जीवी सहियोग समित के मंत्री उपमरावती देवी, शिवशंकर निषाद एंव विभिन्न प्रखंडो से आए मत्स्य कृषकों का अभिवादन किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा, राज्य योजना एंव केन्द्र योजना, kce के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं मत्स्य प्रत्यक्षण के रूप में यांत्रिक एरेटर, बायोफ्लॉक, RAS का गॉडल प्रारूप विस्तार पूर्वक दिखलाया गया ऍव इन योजनाओ से होने वाले लाभ के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

1. बायोफ्लॉक 07 टैंक

योजना का मुख्य उ‌द्देश्य कम वर्षापात एवं पानी की कमी वाले क्षेत्र में यांत्रिक रूप से नियंत्रित तकनीक से सघन मत्स्य पालन को बढ़ाना है। साथ ही पारंपरिक मत्स्य पालन की तुलना मे इस तकनीकी से कम जगह एवं कम पानी मे भी अधिक मत्स्य उत्पादन प्राप्त की जा सकती है।

(1) बायोफ्लॉक टैंक इनटेनसीव कल्चर में 5000 वर्ग फीट टैंक में 6 माह में 4 टन का उत्पादन लिया जा सकत है।

(2) प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत बायोफ्लॉक टैंक का इकाई लागत 7.50 लाख रू० प्रति यूनिट निर्धारित है।

(3) प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत आवेदन करने पर अन्य वर्ग के व्यक्तियों को 40 प्रतिशत एवं महिला किसी भी वर्ग के हो/अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को 60 प्रतिशत का सब्सिडी देय होगा।

2. पुनः परिसंचरण मत्स्य पालन तकनिकी (रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम, RAS)

योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक मत्स्य पालन की तुलना में इस तकनीक से कम जगह एवं कम पानी में भी अधिक मत्स्य उत्पादन की जा सकती है।

(1) प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत आ०ए०एस० का इकाई लागत 7.50 लाख रू० प्रति यूनिट निर्धारित है।

(2) प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत आवेदन करने पर अन्य वर्ग के व्यक्तियों को 40 प्रतिशत एवं महिला किसी भी वर्ग के हो/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को 60 प्रतिशत का सब्सिडी देय होगा।

Related posts

नारनौल:बाढ़ प्रबंधों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

आशा और फैसिलिटेटर का सरकारी कर्मी का दर्जा की मांग पर चल रहे हड़ताल का भाकपा माले का समर्थन:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

13 अगस्त को बखोरापुर मंदिर के संरक्षक गोपाल सिंह एवं अध्यक्ष बीडी सिंह करेंगे आयोजित हरीकीर्तन उदघाटन!वरीय नागरिक और कलाकार होंगे सम्मानित।

rktvnews

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ किया लॉन्च।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment