RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसपी ने किया शाहपुर थाना का निरीक्षण।

शाहपुर थाना का निरीक्षण करते भोजपुर एसपी मिस्टर राज

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 मार्च। भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने शाहपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत मे एसपी मिस्टर राज ने बताया कि रामनवमी तथा ईद पर्व को लेकर एहतियात बरता जा रहा है। आपसी मिल्लत तथा सौहार्द का वातावरण बनाये रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इस दौरान सख्ती से निपटने की हिदायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पुराने कांडो के डिस्पोजेबल की जानकारी ली। उन्होंने कांडो की संवीक्षा की तथा डायरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने  थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत को लंबित कांडों को अतिशीघ्र डिस्पोजल करने की हिदायत दी। साथ ही वारंटियों तथा कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। एसपी मिस्टर राज के आगमन पर शाहपुर थाना में पुलिस पदधिकारी तथा पुलिस बल चुस्त-दुरुस्त रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के अलावा बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, एएसआई राकेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

rktvnews

गढ़वा:अवैध राशि की निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद “मेरा बूथ सबसे मजबूत”का 32 मंडलों में कराया जायेगा प्रसारण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:21 दिसंबर 23

rktvnews

एक संदेश

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कायम नगर में जयंती कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment