RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा : विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 मार्च।चतरा में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (एसएचडब्लूपी) के तहत जिले के सभी 12 प्रखंडों से पांच- पांच उत्कृष्ट विद्यालयों के उत्कृष्ट 120 आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया ।
स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी- 3) के तकनीकी सहयोग से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तत्वाधान में आयोजित विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम(एसएचडब्लूपी) के तहत सम्मान समारोह में सभी प्रखंडों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे पांच पांच विद्यालयों एवं उसी विद्यालयों के दोनों आरोग्य दूतों शिक्षकों को वित्तीय वर्ष (2024- 2025) में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, सिविल सर्जन चतरा डॉ0 दिनेश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला भूअर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह ,जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, सी3 के कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा सभी 120 आरोग्य दूत शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।
उक्त मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष, सिविल सर्जन चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा द्वारा विस्तार से कार्यक्रम के फायदे के बारे में बताया गया और बच्चों को और शिक्षक को इस कार्यक्रम को पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए सुझाव दिया गया साथ ही बच्चों से अनुशासन में रहने और सकारात्मक सोच के साथ रहने, समाज का अच्छे परिकल्पना आदि के बारे में विस्तार से बताया। जिससे इस महत्वपूण कार्य का उद्देश्य पूरा हो सके। सभी आरोग्य दूत को विद्यालय स्तर पर लागू कराने के लिए प्रोत्साहित किया, सभी प्रतिभागी का गणमान्य अतिथि के द्वारा आरोग्य दूतो का उत्साह वर्धन किया गया एवं दोनों विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य करने के बारे में भी बताया गया।
विदित हो कि आयुष्मान भारत पहल के अन्तर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्) और झारखंड स्वास्थ्य मिशन (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम कोषांग), झारखंड़ सरकार के संयुक्त प्रयास एवं सेंटर फॉर कैटलाइंजिग चेंज (सी3) के तकनीकी सहयोग से विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम राज्य के सभी 24 जिलों में मौजूद सभी मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 6 से 12 तक) में संचालित है।
मौक पर स्वास्थ्य विभाग से सभी प्रखण्ड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर कैटालजिंग चेंज (सी -3) के कार्यक्रम प्रबंधक एवं कार्यालय कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चुनाव पूर्व विधि व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

उमरिया:नवांकुर पैगाम फाउंडेशन ने नगर वन तालाब से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

हिंडोली-नैनवां में हुआ चहुंमुखी विकास – युवा मामले एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री -चम्बल पेयजल परियोजना से हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मार्च 25

rktvnews

सीएसआईआर – एनआईएससीपीआर और केएएमपी ने विज्ञान संचार पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को ले डीसी की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment