RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव एवं बिहार दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)18 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देश पर अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव एवं बिहार दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई।
21 मार्च 2025 को राज उच्च विद्यालय डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
22 मार्च 2025 को बिहार दिवस मनाया जाएगा।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा संतूर, शहनाई आदि वादय यंत्रों से प्रस्तुति दी जाएगी।
बिहार दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, गंगा आरती आदि का आयोजन किया जाएगा। अनुमंडल स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
अपर समाहर्ता द्वारा सभी पदाधिकारियों को ससमय व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर एवं डुमरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, वरीय कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

बड़हरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुर पंचायत के सेमरा में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भारतीय रिजर्व बैंक ने अतिरिक्त कृषि ऋण की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने पीरो,जगदीशपुर और आरा मे विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment