RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ी : मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम।

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)16 मार्च।होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं, जो जिले के उज्जवल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसरो अध्यक्ष के साथ हुई अपनी उत्साहजनक मुलाकात का भी उल्लेख किया और अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में जिले के छात्रों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता ने जशपुर जिले के उज्जवल भविष्य की नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन अभियानों के तहत अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान, अंतरिक्ष अन्वेषण रथ, विद्यार्थियों के नाम विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों पर चिप के माध्यम से भेजे जाने जैसी अनूठी गतिविधियाँ शामिल हैं, जो छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा दे रही हैं।

Related posts

डाकिया करेंगे सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन!मुफ्त में डाक विभाग कर रहा सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ के संदेश के साथ देशभर के 11 शहरों में युवाओं की ‘बाइकर्स रैली’ निकाली जाएगी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत 3 कोयला ब्लॉकों को वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए।

rktvnews

दरभंगा:नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जागरूकता-सह-शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment