RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

मध्यप्रदेश:औषधीय फसलों में नवाचार कर विशिष्ट पहचान बनाई कमलाशंकर ने।

आयुष विभाग की देवारण्य योजना से मिली प्रेरणा।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)15 मार्च।मध्यप्रदेश में औषधीय खेती के रकबे को बढ़ाने के लिये आयुष विभाग ने देवारण्य योजना शुरू की है। इससे प्रेरित होकर अनेक किसानों ने अपने खेतों में औषधीय पौधों की पैदावार शुरू की है। नीमच जिले की मनासा तहसील के गाँव भाटखेड़ी के प्रगतिशील किसान श्री कमलाशंकर ने इस क्षेत्र में नवाचार कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
कमलाशंकर विश्वकर्मा औषधीय फसलों की खेती के साथ जैव-विविधता के क्षेत्र में भी नये प्रयोग करने में सफल हुए हैं। उन्होंने पहले वर्ष में सह-फसल के रूप में अश्वगंधा और शतावरी की औषधीय फसल लगाकर मुनाफा कमाया है। इसके लिये उन्हें 25 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार भी दिया जा चुका है। किसान कमला शंकर बताते हैं कि अब उनके खेत में प्रोफेशनल फोटोग्राफर शूटिंग भी कर रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
राष्ट्रीय बाँस मिशन में किसान कमलाशंकर ने अपने खेत में बाँस के 1100 पौधे लगा रखे हैं। यह सब देखने के लिये आसपास के क्षेत्र के किसान उनके खेत पहुँचते हैं। उन्होंने खेत में 30 से 40 प्रकार की औषधियों को प्राकृतिक रूप से संरक्षित करने का कार्य भी किया है। उनके खेत में कौंच बीज, वराहीकंद, गिलोय, नीली एवं सफेद अपराजिता, घृतकुमारी, कंटकारी, हड़जोड़, हरसिंगार, गुड़हल, नागदौन, अपामार्ग, धतूरा, कनेर, कडुनाय, शिवलिंगी, किंकोडा, विधारा की बेल, छोटी एवं बड़ी दूधी, शतावरी, मूषपर्णी, बहुफली, अतिबला, गोखरू, घमरा, कचनार, पलाश, मेहंदी, बेशर्म बेल/बेहया, खैर, अश्वगंधा, आँवला, बहेड़ा, अरंडी, ईमली, नीम, सीताफल आदि औषधियों के पौधे लगे हुए हैं।

Related posts

पराक्रम दिवस- 2024 उत्सव: लाल किला इतिहास और सांस्कृतिक झलकियों का प्रदर्शन करेगा।

rktvnews

मेघालय:भारतीय नौसेना के मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।

rktvnews

भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया।

rktvnews

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा जिला अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment