RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के लाखो की संपती जलकर हुई राख।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज का लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया। जय मा इंटरप्राइजेज दुकान में आग लगने से दुकान के अंदर का रखा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, टीवी , मोबाइल, प्रिंटर ,एलसीडी एंव रिपेयरिंग का रखा मोबाइल, पंखा, मशीन सुमित सभी सामग्री जलकर राख में तब्दील हो गया।पीड़ित दुकानदार कामाख्या साह सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी अनिरुद्ध शाह का पुत्र है ।कामाख्या साह अपने भाई मुनेश्वर प्रसाद उर्फ मुनि के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक एवं आयुर्वेदिक दवा का दुकान रामकृष्ण मार्केट में अपना चलाते है। मंगलवार मध्य रात्रि में बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग पकड़ लिया। धीरे-धीरे आग भयंकर रूप धारण करता गया। जब दुकान से धुंआ बाहर निकलने लगा तब अगल-बगल के लोग एकत्रित होकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा थाना को सूचना दिया गया। घटना की खबर मिलते ही कृष्णगढ़ थाना प्रभारी पवन कुमार दलबल सहित वहां पहुंच गए। किसी तरह दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया।घटना स्थल पर अग्निशमन विभाग की बड़हरा एवं आरा से दो गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का काम किया लेकिन तब तक जलकर सब कुछ स्वाहा हो गया था दुकानदार कामाख्या प्रसाद ने बताया कि इस आग लगी की घटना से हम लोग लाखों की संपत्ति राख हो गया हो गया। अग्नि पीड़ित द्वारा कृष्णगढ़ थाने में सनहा दर्ज कराया गया। वही अंचलाधिकारी बड़हरा नवनीत कुमार ने बताया कि आग लगी का जायजा लेकर पीड़ित को मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा ।

Related posts

रोटरी क्लब आरा द्वारा शगुन फूड प्रोडक्ट गीधा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

rktvnews

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार का जगदीशपुर और पीरो बार एसोसिएशन में चुनावी दौरा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:उद्योग स्थापना के लिए मध्यप्रदेश बन चुका है देश का आइडियल डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

युद्ध और आम आदमी।

rktvnews

राजस्थान:प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment