RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने मोहाली में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब सरकार द्वारा आज (11 मार्च, 2025) उनके सम्मान में मोहाली में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और प्रेरणा से पंजाब की धरती ने शहीदों और क्रांतिकारियों को जन्म दिया है। देश के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्याय पंजाब की धरती पर लिखे गए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सेवा और समर्पण की अनेक मिसालें कायम की हैं। दुनिया भर के गुरुद्वारों का लंगर बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए खुला है। दुनिया भर के लोगों ने लंगर सेवा की कला पंजाब के लोगों से सीखी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं में पंजाब के वीर जवानों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। पंजाब की धरती ने असाधारण व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिन्होंने समाज सुधार, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग, खेल, राजनीति और समाज सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में देश और दुनिया को योगदान दिया है। भारतीय कृषि के विकास में भी पंजाब ने अग्रणी योगदान दिया है। 1960 के दशक से जब देश में खाद्यान्नों की कमी थी, तब पंजाब के प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत से हरित क्रांति को सफल बनाया और देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के किसान और कृषि वैज्ञानिक एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश को नेतृत्व प्रदान करेंगे।

Related posts

नवादा:डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने छठ घाट पहुंच डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य।

rktvnews

तिरंगा : भगवा के पक्षधर भी इसे मानने को क्यों हुए मजबूर?

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

सिवान: पासपोर्ट बनवाने के लिए 17 से 19 तक लगेगा तीन दिवसीय शिविर।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने वीसी द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment