RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वाराणसी:डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य रत्न से किया गया अलंकृत।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)10 मार्च।बी.वर्ल्ड भोजपुरी एसोसिएशन मारीशस द्वारा भदैनी में लब्ध साहित्यकार पत्रकार, संपादक और समाजसेवी डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ को हिंदी,भोजपुरी,अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू भाषाओं में गद्य-पद्य साहित्य क्षेत्र में तीन दशकों से लगातार साहित्य सृजन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सितारवादक पद्मश्री पं.शिवनाथ मिश्र एवं वर्ल्ड भोजपुरी एसोसिएशन-मारीशस की प्रेसिडेंट डॉ हूशिला देवी रिसौल द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाते हुये अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान ( International Literary Award -2025) से विभूषित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया ।
इस अवसर पर डॉ.हूशिला देवी रिसौल ने डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी “बनारसी बाबू” के विगत तीन दशकों के साहित्यिक व्यक्तित्व और तमाम कृतित्वों पर प्रकाश डालते हुए उनके किये गये अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक योगदानों के बारे में बताया ।
पद्मश्री पं.शिवनाथ मिश्र अंतर्राष्ट्रीय सितारवादक द्वारा डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू ‘ को काशी की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु स्नेहासिक्त आशीर्वचन दिया गया ।
उपस्थित प्रमुख लोगों में अंतर्राष्ट्रीय सितारवादक पं. देवव्रत मिश्र, अंतर्राष्ट्रीय जाज वादक रोजर हेंशल -जर्मनी,रुपेश गुप्ता चेयरमैन -लिवोरम ग्रुप,राहुल शाह, डॉ.दिनेश सिंह,रागिनी मिश्रा,कंचन गुप्ता, श्रीमती संपत गुप्ता,प्रशांत मिश्रा,सुजात हूसैन,कुमूद शाह आदि उपस्थित थे ।

Related posts

पटना:कथा-साहित्य आदिकाल से मानव-मन को कर्षित किया है, इसमें कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक।

rktvnews

बक्सर:राजपुर एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों ने किया डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी का उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

रायपुर : राजिम कुंभ कल्प 2024

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

rktvnews

चितौड़गढ़:डीब्रीफिंग के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment