RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

डीआरआई और भारतीय तटरक्षक बल ने 33 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम चरस का तेल जब्त किया; तीन गिरफ्तार।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मार्च।राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के साथ एक संयुक्त अभियान में 7 मार्च 2025 को मालदीव की ओर जाने वाले एक टग-बार्ज जहाज से 33 करोड़ रुपये मूल्य का 29.954 किलोग्राम चरस का तेल जब्त किया ।
डीआरआई अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर तूतीकोरिन के पुराने बंदरगाह से रवाना हुए एक जहाज को पत्थरों से लदे एक जहाज को खींचते हुए देखा। पता चला कि तूतीकोरिन में स्थित एक गिरोह ने जहाज के चालक दल के एक सदस्य की सहायता से मालदीव की यात्रा के दौरान बीच समुद्र में ही भारी मात्रा में चरस के तेल को जहाज पर लाद दिया था।
डीआरआई के आदेश पर, भारतीय तटरक्षक बल ने 5 मार्च, 2025 को कन्याकुमारी तट के पास समुद्र में जहाज को रोक लिया और 7 मार्च, 2025 तक उसे तूतीकोरिन न्यू पोर्ट पर वापस ले आया।
इस बीच, जहाज पर मादक पदार्थ रखने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, गिरोह के साथ जहाज के स्थान के बारे में जानकारी साझा करने में शामिल चालक दल के सदस्य को भी जहाज के बंदरगाह पर आने के बाद आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
जहाज की तलाशी लेने पर दो बैग बरामद हुए जिनमें 29 प्लास्टिक के पैकेट थे जिन पर खाद्य पदार्थों का विवरण छपा हुआ था। पैकेटों की जांच की गई और पाया गया कि उनमें ‘काले रंग का तरल पेस्ट जैसा पदार्थ’ था जिसे फील्ड टेस्ट किट से जांचने पर ‘चरस का तेल’ पाया गया।
कुल मिलाकर 29 पैकेट में 29.954 किलोग्राम चरस का तेल बरामद किया गया जिसकी कीमत अवैध अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32.94 करोड़ रुपये है इसे एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 08.03.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

भोजपुर:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

पुहपुटरा रीपा में टसर रेशम धागाकरण का काम कर महिलाएं कर रहीं अच्छी कमाई, बाजार की चिंता नहीं, रेशम विभाग ही कर रहा क्रय-विक्रय

rktvnews

जनप्रतिनिधियों ने समझी ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की बारीकियां।

rktvnews

भोजपुर:सोहरा बाजार से पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

भोजपुर श्रमजीवी पत्रकार यूनीयन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त सौम्या को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment