RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)08 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती है, महिलाएं समाज में मार्ग दर्शक और प्रेरणा स्त्रोत भी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा उत्तराखण्ड सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्राविधान किया गया है। प्रदेश में अब तक 01 लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी है। अगले वर्ष तक यह लक्ष्य 2.50 लाख करने का रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून भी है। कौशल विकास के माध्यम से भी महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है।

Related posts

भोजपुर:महावीर मंदिर के मारुत नंदन सेवा समिति ने कराया गरीब कन्या का विवाह।

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल राजभवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:अनियमितता के कारण भोजपुर के चार उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

बक्सर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक—विभागीय समन्वय पर विशेष बल।

rktvnews

Leave a Comment