RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोजपा रामविलास का दामन थामा और राजेश्वर पासवान ने दिलाई सदस्यता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च।राष्ट्रीय लोजपा के भोजपुर जिला महासचिव रमेश पासवान ग्राम चंदा तरारी निवासी राष्ट्रीय लोजपा छोड़ लोजपा रामविलास की सदस्यता ली । रमेश पासवान ने पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रमेश पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी का क्रिया कलाप ठीक नहीं है। उस पार्टी में कोई संगठन नहीं है,लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी का जो विजन है वह कोई अन्य पार्टी में नहीं है ।दूसरी तरफ भोजपुर जिला अध्यक्ष बड़े भाई राजेश्वर पासवान ने जिस तरह से जिला में कार्य कर रहे है और दिन रात संगठन विस्तार पर ध्यान दे रहे है, सभी के सुख दुख में शामिल हो रहे है,वैसा राष्ट्रीय लोजपा में नहीं है। लोजपा रामविलास का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जिस तरह से हमेशा अपने टीमों को लेकर सुख दुख में तत्पर रहते है उसी तरह चिराग जी का हर कार्यकर्ता तत्पर रहते है। मैं पुराने घर में आकर शांति महसूस कर रहा हूं और श्री चिराग पासवान जी का सपनो का बिहार बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि रमेश जी को पार्टी में आने से और ही मजबूती आएगी तथा आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करेंगे।
सदस्यता कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड,अजीत कुमार जिला उपाध्यक्ष,विवेक सिंह जिला महासचिव,सुरेंद्र पासवान प्रखंड उपाध्यक्ष सहार आदि थे।

Related posts

भोजपुर:विश्व योग दिवस के अवसर पर बड़हरा विधायक ने कार्यकताओ संग किया योगाभ्यास।

rktvnews

देवघर:तमिलनाडु के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

प्रधानमंत्री 3 जून को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

rktvnews

चतरा:आयोजित केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाअंतर्गत रेनफ़ेड एरिया डेवलपमेंट की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment