RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)08 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनायें चलायी जा रही हैं, जिससे आज महिलायें आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य में शराबबंदी से महिलायें अत्यधिक खुश हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

Related posts

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने सिविल कोर्ट की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

पटना:का. विशेश्वर प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ETV के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग ने चिंतन शिविर-2026 में “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

मोतिहारी:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के 48 लाख लोगों को खिलाई जाएगी सर्वजन दवा : सिविल सर्जन

rktvnews

गिर रहे हैं और भी पुल, और बहुत सारे!!

rktvnews

Leave a Comment