RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, गौरीपुर जवाहर नगर का किया निरीक्षण।

पंजीकृत 208 विद्यार्थियों के सापेक्ष 135 विद्यार्थियों को उपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।
प्रकाश व्यवस्था खराब व हैंड वॉश यूनिट नहीं मिली विद्यालय में।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 मार्च।आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, गौरीपुर जवाहर नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में कुल 208विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 135विद्यार्थी ही उपस्थिति थे। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की इसमें सुधार करने के निर्देश दिए इन विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य देने के लिए विद्यालय में 4 अध्यापक कार्यरत हैं ।
शासकीय विद्यालय में मिड डे मील योजना के अंतर्गत जो भोजन बनता है उस किचिन की स्थिति अच्छी नही मिली इसमे साफ सफाई व सुधार करने के निर्देश दिए हैंड वॉश यूनिट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्ति और उसे लगाए जाने के निर्देश दिए शौचालय की स्थिति भी अत्यंत खराब मिली जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर को साफ स्वच्छ रखना चाहिए यह विद्या का मंदिर है या विद्यार्थी विद्या ग्रहण करने के लिए आते हैं इन्हें अच्छा परिवेश दिया जाए जिससे कि उनकी सकारात्मक सोच बनी रहे उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे जिसमें विद्यार्थियों ने संतोषजनक पूछे गए जिला अधिकारी के प्रश्नों का उत्तर दिया ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और भोजन की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण मिल सके।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:डायट पिरौटा में खेल समेकित शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवार संग मनाई पारंपरिक रूप से दीपावली।

rktvnews

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से की जन सुनवाई।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल सार्थक मानव कुष्ठाश्रम पहुंचे ,कहा पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म।

rktvnews

Leave a Comment