RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: इंटर स्तरीय कड़ारी विद्यालय में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का समापन।

ज्ञानोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति।

छात्राओं के बीच किया गया मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित।

रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन।

आर्ट्स एंड क्राफ्ट के तहत कबाड़ से जुगाड तकनीक से बनाई अद्भुत कलाकृतियां।

पर्यावरण से संबंधित मॉडल को किया प्रदर्शित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च।बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना की ओर से जारी तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के तहत इन्टरस्तरीय (+2) विद्यालय कड़ारी (भोजपुर) में वर्ग नवम से बारहवी तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के तहत नृत्य, खेल प्रतियोगिता, कविता लेखन एवं वाचन, रंगोली, पेंटिंग, आर्टस एवं क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़ तथा पर्यावरण से संबंधित नुक्कड़ नाटक में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन गुरुवार को अभिभावकों के बीच प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय को अलग-अलग पुरस्कार दिया गया तथा ज्ञानोत्सव में सभी शामिल प्रतिभागियों को गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक-एक वॉटर बोतल दिया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन मो० गुलफान आली एवं अनीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक अरुण जी,मंगलेश जी,कर्णविजय जी,मनु जी, साजिदा जी, रूही तबस्सुम,सुनील ,उमेश ,बिट्टू,एवं पुष्पदंत जी सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

नंगापन और फूहड़ता परोसती सोशल मीडिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मार्च 26

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन की शोभा बढ़ाईं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment