RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किया गया आयोजन।

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 मार्च।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट लोक मंच पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय को निपुण लक्ष्यों एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता से अवगत कराना है।
जिलाधिकारी ने शिक्षा के महत्व और बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरणा मिल सके और निपुण पुस्तिका का विमोचन किया गया।निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
मिशन शक्ति के पांच वें चरण के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट लोकमंच पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे डिप्टी कलेक्टर जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरचंद वर्मा ,जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

सारण:पुलिस केंद्र, सारण में पी०टी० एवं परेड का आयोजन।

rktvnews

रोहतास:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज।

rktvnews

बक्सर:योग अभ्यास से NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक राकेश कुमार को उच्च विद्यालय कड़ारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक का मिला पदभार।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनएटीएस 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment