RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा : अपनी खुशियों की कहानी खुद सुना रहे हितग्राही।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 06 जनवरी।विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के दौरान लगाए गए, शिविरों में हितग्राही अपनी खुशियों की कहानी खुद बयान कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से बना पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर जैसी कई जरूरी सुविधाएं मिलने से महिलाओं की परेशानी अब दूर हो रही है।पक्के मकान में अब सुकून से रहती हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्ररम कांटाकुर्रीडीह की फुलेश्वरी देवदास का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में मिट्टी की दीवार के गिरने का भी डर लगा रहता था। फुलेश्वरी बताती हैं कि पक्का मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हुई तो अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धमतरी जिले के वनांचल ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में आयोजित संकल्प शिविर में पहुंची ग्राम जरहाखार की धनेश्वरी साहू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साधुवाद करते हुए बताती हैं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर शौचालय बनाया गया है। पहले घर में शैचालय नहीं होने के कारण वे बाहर खुले में शौच करने जातीं थीं, इससे उन्हें बहुत बुरा लगता था, साथ ही जंगली जानवर, सांप, बिच्छु का डर बना रहता था। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उन्हें 12 हजार रूपये शौचालय निर्माण के लिये मिला। वर्तमान में परिवार के सभी सदस्य शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। घर में शौचालय बन जाने से उनके साथ पूरा परिवार स्वाभिमान के साथ रह रहा है।

Related posts

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:आरएसआरडीसी की 129 वी बोर्ड बैठक , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निम्बाहेड़ा-मगंलवाड़ सड़क फोरलेनकरण के लिए 260 करोड़ के लोन को स्वीकृति दी।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के बांदु व बिरहोर टोला पहुंच किया स्वेटर और कंबल का वितरण!मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों का भी लिया जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:युवा संवाद कार्यक्रम में गूंजा KYP का मुद्दा, छात्र-छात्राओं ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से पूछे सवाल।

rktvnews

Leave a Comment