RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मलई बराज योजना के निर्माण से 5630 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा होगी उपलब्ध।

सिंचाई सुविधा से किसान होंगे लाभान्वित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)05 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल द्वारा मलई बराज योजना के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 15 फरवरी 2025 को बक्सर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर जिलान्तर्गत उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना द्वितीय पुनरीक्षित का निर्माण कार्य के लिए घोषणा की गई थी। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद द्वारा रिकॉर्ड समय में 25 फरवरी 2025 को प्रदान की गई।
उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना के लिए द्वितीय पुनरीक्षित का निर्माण कार्य के तहत कुल 20495.64 लाख रूपये (दो सौ चार करोड़ पंचानबे लाख चौसठ हजार रूपये मात्र) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोन नहर प्रणाली अन्तर्गत केसठ-03 वितरणी एवं भोजपुर वितरणी, अंतिम छोर पर अवस्थित रहने के कारण सिंचाई के समय जलस्राव का अभाव होता है। जिससे बक्सर जिले के चौंगाई, ब्रह्मपुर, केसठ, नावानगर क्षेत्र के सिंचाई क्षेत्र में किसानों को कठिनाई होती है।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि सरकार के इस निर्णय से केसठ-3 वितरणी एवं भोजपुरी वितरणी के अंतिम बिंदु तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिससे चौंगाई, ब्रह्मपुर, डुमरॉव, केसठ, नावानगर प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग 5630 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पुर्नस्थापित की जा सकेगी। इससे किसानों को लाभ पहुँचेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मलई बराज योजना अंतर्गत पूर्व से बराज निर्मित है। पूर्व में पानी को रोक कर सिंचाई की व्यवस्था किया जाना था। परंतु अब बैराज के पास ही पम्प हाउस का निर्माण कर पानी को लिफ्ट कर भोजपुर एवं केसठ-3 वितरणी में उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर ने बताया कि उद्वह सिंचाई योजना अंतर्गत मलई बराज के शेष दो स्पेन का क्रेस्ट निर्माण कार्य, मलई बराज के पास पम्प हाउस का निर्माण, पम्प हाउस का अप्रोच चैनल का निर्माण कार्य, पम्प हाउस से केसठ-3 वितरणी तक पाइपलाइन कार्य, पम्प हाउस से भोजपुरी वितरणी तक पाइपलाइन कार्य आदि कराया जायेगा।
कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रकाशन हेतु जल संसाधन विभाग को भेज दिया गया है।
उद्वह सिंचाई योजना के कार्यान्वयन से रोहतास जिला के दावथ प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त 3000 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में भी सिंचाई व्यवस्था पुर्नस्थापित की जा सकेगी।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर,  मुखिया रूपसागर पंचायत, अंचलाधिकारी नावानगर एवं स्थानीय कृषक उपस्थित थे।

Related posts

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का पांचवा दिन।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वे संस्करण का भाजपा भोजपुर द्वारा सभी बूथों पर किया गया श्रवण और लगाए गए पौधे।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:डा आर दयाल आइटीआई में 87 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन, संस्थापक आर डी सिंह ने जताया आभार।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल को ,राज्य की 16 जिला टीम दूधिया रौशनी में खेलेंगी मैच।

rktvnews

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।25 लोगों ने किया रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment