RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: नशा मुक्ति अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर 04 मार्च।जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर एवं सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ,पटना द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज मास्टर स्वयं सेवकों का नशा मुक्ति जागरूकता हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में श्रम कार्यालय, आई.टी. आई. के निकट बक्सर में किया गया। जिसमें बक्सर के सभी स्कूल और कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेटो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरूकता प्रशिक्षण के दौरान आम लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करने उद्देश्य से कैडेटों को प्रशिक्षण देते हुए श्रम कार्यालय के अधिकारी ने नशा करने से होने वाले हानि के बारे में कैडेट्स को अवगत कराया और बताया की नशे की लत से लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ होती है। नशे से लीवर खराब होने, हृदय संबंधी रोग, सांस संबंधी समस्याएँ और शरीर में तंत्रिका तंत्र को हानि होने वाले जैसे कई रोग हो सकते है। इससे छुटकारा पाने के उपायों पर ध्यान देने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
प्रशिक्षण में 30 बिहार बटालियन के नायब सुबेदार चन्द्रशेखर सिंह, सुबेदार अरबिन्द सिंह और बी.एच.एम. राहुल कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related posts

गया:पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी महोत्सव का उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया उदघाटन।

rktvnews

फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने बेंगलुरु में फार्मा-मेडटेक सेक्टर (पीआरआईपी) योजना में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर उद्योग संवाद की मेजबानी की।

rktvnews

पटनावासी सजग होकर मतदान करने का रिकॉर्ड करेंगे स्थापित:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया।

rktvnews

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारतीय सेना के सेमिनार चाणक्य रक्षा संवाद-2025 के तीसरे संस्करण में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment