RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व लगान वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 मार्च। सोमवार को अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व लगान वसूली की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षोपरांत पाया गया कि अभी तक मात्र 34.14 प्रतिशत ही बक्सर जिला में लगान वसूली की गई है, जो काफी कम है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार भू-लगान भुगतान की सुविधा पूर्णतः ऑनलाईन कर दी गई है। रैयत स्वयं भू-लगान के पोर्टल https://bhulagan.bihar.gov.in पर जाकर लगान का भुगतान 31 मार्च 2025 से पहले करना है। भू-लगान का भुगतान समय से करना सभी रैयतों का दायित्व है। भू-लगान नहीं जमा करने पर लोक मांग वसूली अधिनियम के तहत नीलाम पत्र वाद दायर किया जा सकता है तथा नीलाम पत्र वाद के अन्तर्गत रैयतों की भूमि को नीलाम भी किया जा सकता है।
सभी अंचल अधिकारी बक्सर जिला को निदेश दिया गया कि जिन रैयतों द्वारा भू-लगान 31 मार्च 2025 तक जमा नहीं किया जाता है तो समय सीमा समाप्त होने के उपरांत सख्त कार्रवाई करते हुए नीलाम पत्र वाद दायर कर संबंधित रैयतों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:नव संकल्प महासभा आरा से हुआ चुनावी ऐलान बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के लिए बिहार से लड़ूंगा चुनाव: चिराग पासवान

rktvnews

चौथे नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को सौंपा गया।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

स्मृति शेष श्री राम सिंह के श्राद्धकर्म पर सदर विधायक ने की पुष्पांजलि।

rktvnews

दरभंगा:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

मोतीहारी:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का दूसरा चरण प्रारंभ, 25 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment