RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विशिष्ट शिक्षकों को वितरित किए गए औपबंधिक नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मार्च। बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 के तहत सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के 95 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में आज औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह गरिमामयी आयोजन जिला समाहरणालय में संपन्न हुआ, जिसमें सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर परिषद पीरो की सभापति किरण उपाध्याय, जिला परिषद भोजपुर के उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह एवं उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पटना में 20 चयनित विशिष्ट शिक्षकों को तथा विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा लगभग 2000 अन्य शिक्षकों को भी औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

हिन्दी पखवारा के ११वें दिन साहित्य सम्मेलन में मनायी गयी जयंती, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी!काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:दुध को ले उपजे विवाद में दो की हत्या! रायफल, पिस्टल समेत 10 गोली बरामद।

rktvnews

जिलाधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में की बैठक दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 सितंबर 25

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

अलविदा जुम्मे की नमाज अदा।

rktvnews

Leave a Comment