RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोष के तहत दी जायेगी राशि।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)01 मार्च।जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की बैठक सम्पन्न हुयी।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आइसीडीएस को निर्देश दिया कि सामाजिक पुनर्वास कोष के तहत 20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि त्रिसदस्यीय समिति द्वारा नामित पीड़ित महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि अविलंब हस्तांतरित कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, डीपीओ, आइसीडीएस, कविता रानी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम,अभिषेक प्रसाद, जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति, अर्जुन कुमार सहित वन स्टॉप सेन्टर की रंजिता कुमारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा।

rktvnews

11 सितंबर को कौशल विकास केन्द्र, हरनाटाड़ (कुशल युवा कार्यक्रम) बगहा-02 में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं : किरण कुमारी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी, तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार आगाज।

rktvnews

“अंतस की आवाज” का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक पहुँचे रायपुर।

rktvnews

Leave a Comment