RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: डीसी की अध्यक्षता में आगामी गर्मी को ले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)15 फ़रवरी।उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आगामी गर्मी को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आगामी गर्मी मौसम के मद्देनज़र संभावित पेयजल संकट से निपटने को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गयें। सर्वप्रथम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, सोशल मोबलाइजर तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिले के सभी प्रखंडों में गर्मी के मौसम को देखते हुए चापाकलों, जलमिनारों एवं पेयजल के अन्य स्रोतों की समुचित व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान सभी प्रखंडों हेतु एक-एक अदद चापकाल के मरम्मती हेतु वाहन संचालित करने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया गया तथा कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन समय पर करने हेतु जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारी नियुक्त करने की बात कही गई। साथ ही सभी निर्माणाधीन SVS, SVS क्लस्टर एवं MVS योजनाओं का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिन क्षेत्रों में रनिंग वाटर में समस्याएं आ रही है, वहां पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु अन्य विकल्प तलाशने की बात कही गई। उपायुक्त श्री जमुआर ने प्राथमिकता के आधार पर ऐसे क्षेत्रों में पानी टैंकर समेत अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया। वैसे क्षेत्र जहां पर जलस्तर नीचे चला गया है उन क्षेत्रों में भी पानी टैंकर जैसी व्यवस्था करने को कहा गया ताकि आमजनों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
उक्त बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, अजय कुमार सिंह, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, गढ़वा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

राष्ट्रपति ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को ले की बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे लावालौंग प्रखंड के लावालौंग पंचायत।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विजय दिवस पर, युद्ध में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

गिरिडीह:Silver OAK Mega कौशल केंद्र का झूपो देवी इंटर महाविद्यालय, बालगो में विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक!जेजेएम एवं एसबीएम में ससमय कार्य पूर्ण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

Leave a Comment