RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी हेतु इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक संपन्न।

दूसरी सरकारी भाषा के दर्जा के बाद भी नीतिश राज मे उर्दू भाषा का विकास नहीं : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 फ़रवरी।आज इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक श्रीटोला में सम्पन्न हुई. इस बैठक मे बदलो बिहार महाजुटान 9 मार्च 2025 की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और बड़ी तायदाद मे इंसाफ पसंद लोगों को गोलबंद करने का निर्णय लिया गया।
इंसाफ मंच की बैठक मे उर्दू भाषा के विकास, तथा कबरिस्तान की घेरा बंदी मे नीतिश भाजपा सरकार की लापरवाही की बात कहते हुए कड़ी आलोचना की गयी।
इंसाफ मंच की बैठक को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि उर्दू भाषा बिहार की दूसरी सरकारी भाषा है पर नीतिश भाजपा के 20 वर्षों मे उर्दू भाषा बदहाली के कागार पर है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतिश सरकार बिहार के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय मे उर्दू भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति करने मे बुरी तरह विफल है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतिश भाजपा राज मे 2019 के बाद कबरिस्तान की घेरा बंदी के लिए कोई प्राथमिकता सूची नहीं तैयार की गई है जो अल्पसंख्यक विरोधी चरित्र का पर्दाफाश करता है।
इंसाफ मंच की बैठक मे शामिल लोगों मे इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, अजय राम उर्फ गांधी,मकबुल अंसारी, मो.खुर्शीद उर्फ मुन्ना, कैमुद्दीन अंसारी, अली हसन साहब ,मो.रफीक अंसारी थे।

Related posts

पटना:महात्मा ने कहा था- अंग्रेज कुछ दिन और रुक जाएँ तो कोई हर्ज नहीं, अंग्रेज़ी शीघ्र विदा हो : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की लगभग ₹1003 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:जल संसाधनों पर निषाद समाज के नैसर्विक अधिकार को मान्यता मिलनी चाहिए : राजेश साहनी

rktvnews

शिक्षा अग्रणी सनी वर्की ने मिस्टर बीस्ट के साथ साझेदारी में ‘1 Billion Acts of Kindness’ अभियान के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को किया आमंत्रित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:01 नवंबर 23

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पिछले 9 वर्षों ने भारत को एक लागत प्रभावी चिकित्सा गंतव्य में बदल दिया है

rktvnews

Leave a Comment