RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का किया विमोचन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)03 फ़रवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों आदि में दिए गए 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा जागरूकता आदि से जुड़े विषयों पर केंद्रित है।
आत्मा के स्वर के तीसरे खण्ड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिनकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे संबोधन सुन सकते हैं। इससे पुस्तक डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और प्रभावी हो गई है। इससे पूर्व ‘आत्मा के स्वर’ के दो खण्ड पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले राजभवन सूचना परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

Related posts

गाजीपुर:हिन्दी को फूलों सा व्यवहार चाहिए, हिन्दी तुमको प्यार चाहिए : गजानंद शर्मा

rktvnews

हाइड्रोसालपिनक्स के कारण होने वाली निःसंतानता का आयुर्वेदिक उपचार : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

सरकार अमृत पीढ़ी – युवा वर्ग को सशक्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध : केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

दरभंगा:हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और राज्य के लिए डिजिटल गवर्नेंस योजना पर चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment