RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय के द्वारा’भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)26 सितंबर। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय के द्वारा’भर्ती कैम्प” का आयोजन जिला नियोजनालय, गिरिडीह के परिसर में किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह मो० इमरान फारूकी के द्वारा स्वागत भाषण के साथ भर्ती कैम्प का आगाज किया गया। भर्ती कैम्प में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। भर्ती कैम्प में कुल-04 प्रतिष्ठान/संस्थानों ने भाग लिया। जिसमें ADITYA VISION LIMITED, Giridih के द्वारा 01 (एक) एवं COBRA SECURITY AND SERVICE, PVT, LTD, Giridih हेतु कुल- 08 (आठ) अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया एवं अन्य नियोजक UTKARSH SMALL FINANCE BANK LTD, Giridih एवं V2 Retail Ltd, Giridih के द्वारा कुल 32 (बत्तीस) अभ्यार्थियों को Shortlisted किया गया। मो० इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह के मार्गदर्शन में ‘भर्ती कैम्प 2025″ का राफल आयोजन किया गया। आयोजित भर्ती कैम्प 2025 के स्थानीय युवक/युवतियों के द्वारा विशेष रूची दिखाई गई। मो० इमरान फारूकी जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह ने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। आयोजित ‘मर्ती कैम्प में जिला नियोजनालय, गिरिडीह कार्यालय के धर्मेन्द्र कुमार, बंग प्रोफेशनल, सुमित कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रमोद बेदिया, अनुसेवक, मनोहर मुर्मू, रंजीत दार, सुनु राम हासदा सुरक्षा प्रहरी का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

वैशाली:सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा दुर्गा पूजा का त्योहार:जिलाधिकारी

rktvnews

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार को सशक्त बनाया: मेसर्स ध्रुव स्पेस की सौर सरणी परियोजना का वित्तपोषण किया जाएगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

जोन और थानों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण जनप्रतिनिधियों की सहमति से किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment