RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:धान अधिप्राप्ति में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें प्राप्त : जिलाधिकारी

बिचौलिए या व्यापारी की संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई।
धान अधिप्राप्ति में विभागीय प्रावधानों का करें अक्षरशः अनुपालन।
जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की।
बीसीओ के माध्यम से पैक्सों की औचक जांच कराने एवं गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)31 जनवरी।जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि विभिन्न पैक्सों के द्वारा धान अधिप्राप्ति की जा रही है। विभागीय निदेश के आलोक में पैक्सों द्वारा पंजीकृत किसानों से ही धान की अधिप्राप्ति की जानी है ताकि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति में यह सुनिश्चित किया जाय कि व्यापारी अथवा बिचौलिए की संलिप्तता किसी भी स्थिति में नहीं हो। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में सफलतापूर्वक धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य की उच्चस्तर पर लगातार समीक्षा हो रही है। धान अधिप्राप्ति हेतु जिले को प्राप्त लक्ष्य को हर हाल में ससमय पूरा करना है। इस कार्य में तनिक भी लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने निदेश दिया कि धान अधिप्राप्ति में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए तेजी लायी जाय ताकि ससमय धान अधिप्राप्ति हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि अक्रियाशील पैक्सों को फंक्शनल कराने हेतु जिला सहाकारिता पदाधिकारी ठोस कारगर कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी पैक्सों की बीसीओ के माध्यम से औचक जांच करायी जाय। इस दौरान किसानों की सूची के अनुसार स्टॉक रजिस्टर की जांच, संबंधित किसानों से पूछताछ, ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा, गोदाम में उपलब्ध धान की मात्रा तथा स्टॉक रजिस्टर में दर्ज धान की मात्रा का मिलान एवं सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाय। जांचोपरांत अनियमितता अथवा गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। डिफाल्टर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अबतक 50 हजार एमटी धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। विभागीय निर्देश के आलोक में 15 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति किया जाना है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु त्वरित गति से कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर चेयरमैन सहित जिला सहकारिता पदाधिकारी, एमडी, कॉपरेटिव, डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, एसएफसी, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सेन्डई (जापान) फ्रेमवर्क के राज्य में क्रियान्वयन पर समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने गंगा नदी में अहिरौली घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment