RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने किया एक दिवसीय जैविक उत्पादक मेला-सह-बायर सेलर मीट का उद्घाटन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)31 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा संयुक्त कृषि भवन, बक्सर में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय जैविक उत्पादक मेला-सह-बायर सेलर मीट का का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए बताया गया कि जिले में जैविक खेती की अपार संभावना हैं। इन संभावनाओं के बीच जिले के अनेक प्रगतिशील कृषक जैविक खेती कर सूबे में जिले का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
विगत दिनों में राज्य स्तरीय मेला में बक्सर के किसान जैविक उत्पादों की एक से बढ़कर एक जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी द्वारा जिले का नाम रौशन किया है। इसी कड़ी में किसानों के मनोबल को निरंतर संजीवनी प्रदान करने हेतु संयुक्त कृषि भवन, बक्सर के प्रांगण में जैविक उत्पाद मेला-सह-बायर सेलर मीट का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि जैविक उत्पाद मेला में प्रगतिशील किसानों द्वारा जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मेला में जैविक उत्पादों के प्रति रुचि रखने वाले कृषक प्रेरणा ले सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद हमारे स्वास्थ के लिए वरदान हैं। आजकल रसायनिक उर्वरक व कीटनाशक द्वारा उत्पादित अनाज, फल, सब्जियाॅं हमारे स्वास्थ को प्रभावित करने के साथ ही भविष्य की पीढ़ियों को भी अंधकार में ले जा रही है।
जिले के किसान इस मेला से प्रेरणा लेकर हमारे समाज को जैविक खेती के प्रति जागरुक करेगी। आज के इस मेले में अनेक किसानों द्वारा जैविक उत्पाद का बिक्री केन्द्र भी बनाया गया है। इच्छुक व्यक्ति जैविक उत्पाद को अवश्य अपनायें ताकि हम स्वयं तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ को बेहतर बना सके।
जैविक मेला में एक से बढकर एक आकर्षक स्टाॅल लगाये गये थे, जिसमें उनवास पंचायत के गेरुआबाॅंध ग्राम के प्रगतिशील कृषक  कमलेश पाण्डेय द्वारा रंग-बिरंगी फूलगोभी की प्रदर्शनी अलग ही छटा बिखेर रही थी। इसके अलावे लाल बिहारी सिंह, सुरेश सिंह, शशिकांत सिंह, अंकित कुमार सिंह, गौरीशंकर सिंह, दिनेश सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, रंजन कुमार मौर्या, हरेराम सिंह, निखिलेश्वर तिवारी, गीता देवी सहित अन्य किसानों द्वारा जैविक सब्जी एवं अनाज की आकर्षक उत्पाद प्रदर्शनी लगाई गई थी।
केवीके के प्लांट ब्रिडींग विशेषज्ञ हरि गोविंद जायसवाल, उप निदेशक भूमि संरक्षण आशीष कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर किशोर व शेखर कुमार सहित विभागीय कर्मी एवं प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने नीव की ईंट फाउन्डेशन के स्वाभिमान फैलो को किया सम्मानित।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका द्वारा संकुल साधन सेवियों पर की गई कार्रवाई का दिखा आज असर,जिला शिक्षा कार्यालय सहित सभी प्रखंड संसाधन केंद्र खुले रहे।

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर : निधन पर शोक।

rktvnews

भाजपा की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment