RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)06 नवंबर। सचिवालय में आयोजित बैठक में आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित “अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन” के आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में कार्य योजना तय करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में आयोजित होने वाले सत्रों में राज्य में विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैन्युफैक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप आदि में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, हेल्थ केयर, आयुष, योग आदि पर विचार मंथन करवाने के निर्देश दिए। सीएस ने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र हेतु सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के भी निर्देश दिए।
सीएस ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल एवं ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव मीनाक्षी सुन्दरम, सचिन कुर्वे, विनोद कुमार सुमन सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय युवा उत्सव जिले के युवाओं के प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाएगा : अनुप्रिया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जून 24

rktvnews

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के जन्मदिन पर बधाईयां।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री को शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की प्रति भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment