RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रायसेन स्थित खेत का औचक निरीक्षण, किसानों की जली फसल देख जताई नाराज़गी, दोषी कंपनी पर होगी सख्त कार्रवाई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 17 अगस्त।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले के छीरखेड़ा गाँव में सोयाबीन के खेतों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री को शिकायत मिली थी कि खरपतवारनाशक दवा डालने से किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कृषि मंत्री श्री चौहान, अचानक खेतों में पहुँचे और सैकड़ों किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पाया कि खेतों में सोयाबीन की जगह खरपतवार खड़े हैं और पूरी फसल जल चुकी है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह नुकसान HPM कंपनी की दवा डालने से हुआ है। श्री चौहान ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक खेत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई किसानों ने ऐसी शिकायतें की हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि इस मामले में की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिकों का दल प्रभावित खेतों का निरीक्षण करेगा और जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिवराज सिंह के निर्देश पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा तत्काल जांच समिति गठित कर दी गई है। इस समिति में ICAR के खरपतवार अनुसंधान निदेशालय (DWR), जबलपुर के निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया है। साथ ही, अटारी जोन 9 के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह, रायसेन- विदिशा जिले के कृषि उप संचालक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख को सदस्य बनाया गया है । यह समिति कल 18 अगस्त को मौके पर जाएगी।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान की फसल चली गई तो उसकी जिंदगी ही चली गई। किसानों को राहत जरूर मिलेगी और इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी साफ किया कि KVK रायसेन के वैज्ञानिक द्वारा दिया गया प्रतिवेदन सही नहीं है, इसलिए इस मामले की जांच यह नई टीम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को पूरा न्याय मिलेगा और नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ पूरे देश में व्यापक अभियान चलाया जाएगा जो नकली और खतरनाक दवाइयाँ बेचकर किसानों के साथ धोखा करती हैं।

Related posts

प्रत्येक व्यक्ति को चौतरफा खुशियाँ बांटने के लिए स्वच्छता, सुशासन और जनभागीदारी के लिए प्रतिबद्ध : डाक विभाग

rktvnews

04 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

उत्तराखंड:सरकार के खिलाफ अराजतत्वों की कार्यवाही पर की जायेगी कठोर से कठोर कार्यवाही:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

rktvnews

भोजपुर:दश महाविद्या व नवग्रह मंदिर रमना आरा के पुजारी बने पंडित जितेंद्र तिवारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पर 35.7 लाख रिक्तियों का पंजीकरण।

rktvnews

Leave a Comment