RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गया: बिहार प्रदेश जदयू द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन।

RKTV NEWS/गया (बिहार)07 मई।बिहार प्रदेश जदयू ,पटना द्वारा गौतम बुद्ध की पावन ज्ञान स्थली बोध – गया स्थित गौतम होटल में आयोजित 06 से 07 मई तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें सभी जिले के जदयू प्रवक्ता, सोशल मीडिया और आईटी के अध्यक्षों / प्रभारियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला में राष्ट्रीय जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार झा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। बिहार प्रदेश प्रवक्ता, सोशल मीडिया और आईटी सेल के अध्यक्ष एवं नेताओं ने कार्यशाला का संचालन किया और उचित तरीके से आईटीसी का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में निर्देशित किया गया की सोशल मीडिया यथा व्हाट्स ऐप , इंस्टाग्राम , फेसबुक ,यूट्यूब , जैसे माध्यमों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सर्वांगीण विकास योजनाओं के कार्यों और लाभों को आम जनता तक पहुंचाया जाए और उन्हें जागरूक किया जाए। कार्यशाला में 2025 में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश का स्लोगन दिया गया।बिहार प्रदेश जदयू सोशल मीडिया के मुख्य पथ प्रदर्शक नीरज सिंह टीम के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला सत्र में मॉनिटरिंग करते रहे। गठित टीम के टेक्नेनिकल विशेषज्ञों ने डिजिटल मोबाइल फोन को संचालित करने का अभ्यास भी कराया।
सभी जिला प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्षों और आईटी सेल के अध्यक्षों को मंच पर बुलाकर बारी -बारी से न्यूज संप्रेषण का अभ्यास कराया गया।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नौनिहालों के सपनों पर हावी होते कोचिंग सेंटर।

rktvnews

भोजपुर:परब्रह्म की सगुण लीला की सीमा हैं श्रीकृष्ण : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:कथावाचिका गंगा मिश्रा ने श्रद्धालुओं के बीच संगीतमय कथा का अद्भुत वर्णन और श्रवण कराया।

rktvnews

भोजपुर:गड़हनी फुटबॉल क्लब 3-0 से विजयी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डीएम एसपी के औचक निरीक्षण में गायब पुलिस कर्मियों का वेतन बंद करते हुए किया गया स्पष्टीकरण।

rktvnews

Leave a Comment