RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:प्रधानमंत्री के डिजिटल घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 69 ग्राम पंचायत ,समस्त तहसीलों, विकासखंड व जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।

जनपद में स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत 40300 को घरौनी वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में 27 दिसंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से वर्चुअल माध्यम द्वारा आयोजित 69 ग्राम पंचायतों, सभी6 विकास खंडों, 3तहसीलों और जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसका सजीव प्रसारण देखा जायेगा जिसमें ‘स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत तैयार की गई घरौनियों के वर्चुअल माध्यम से डिजिटल वितरण किया जायेगा जिसमे सम्बंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने ग्राम पंचायत व ब्लॉक ,तहसील के आधार पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री श्री केपी मलिक उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सभी प्रबंध समय पर और सुव्यवस्थित तरीके से पूरे किए जाएं।
इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति स्वामित्व से जुड़े अधिकारों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, जिससे ग्रामीण विकास को प्रोत्साहन मिले और पारदर्शिता में वृद्धि हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा,समस्त उप जिलाधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बेगानी शादी में मनु की पुरोहिताई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की।

rktvnews

विद्युत सब स्टेशन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रूपबास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का घर-घर बांटो सिंदूर अभियान का बिहार की महिलाएं बहिष्कार करेगी : सुदामा प्रसाद

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment