RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:उधमिता जागरूकता के तहत महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद बहुउधोगिय प्रशिक्षण केंद्र खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के द्वारा स्थानीय बंधन टोला में महिलाओं को उधमिता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कई योजनाओं एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत खादी एवं ग्रामोधोग विभाग के प्रवीण कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता यशवन्त नारायण, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट, सेवानिवृत्त थाना प्रभारी विनोद शर्मा, शिक्षाविद सह दक्ष एकेडमी के संचालक गोपाल कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।इस मौके पर संस्थान के प्रवीण कुमार ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए संस्थान द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ करने के लिए सरकार कई प्रकार के कौशल परक कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इन्होंने कहा कि संस्था 22 से 25 विषयो पर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है। वही यसवंत नारायण ने रोजगार पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इन्होंने कहा कि स्वरोजगार से ही हमारा समाज आर्थिक रूप से सुदृढ होगा और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है जो संस्था उपलब्ध करा रही है। शिक्षाविद गोपाल कुमार मिश्रा एवं अभय विश्वास भट्ट ने प्रशिक्षण , रोजगार तथा रचनात्मक, सृजनात्मक कार्यक्रम पर चर्चा किया। वही भोजपुरी पेंटिंग की प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग संस्था से की गई।धन्यवाद ज्ञापन परशुराम नयन फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा तथा संचालन सचिव सन्तोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में लगभग दो सौ महिला प्रतिभागियों को उधमिता कौशल प्रशिक्षण हेतु जागरूक किया गया।

Related posts

राजस्थान:02 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए।

rktvnews

ट्राई ने ‘मशीन-टू-मशीन संचार के लिए एंबेडेड सिम के उपयोग’ पर अपनी सिफारिशें जारी कीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 नवंबर 25

rktvnews

हर माता-पिता को अपने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और संस्कार देना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

चतरा:जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर सामान्य प्रेक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment