RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जूनियर डिवीजन मेंअवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू 112 रनों से विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में मंगलवार को अवेंजर क्रिकेट ब्लू बनाम क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच मैच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए |अनीश कुमार ने सर्वाधिक 56 रन, गीरधर गोपाल ने 44 रन , नवीन ने 26 रन रोहित ने 25 रन,शशंकर 18 रन,सक्षम ने 17 रनों का योगदान किया ।आरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने तीन विकेट, अमन और मो वारिस ने दो-दो विकेट लिया| |268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट क्लब ब्लू की पूरी टीम 25 ओवर में मात्र 156 रन बनाकर आउट हो गई| आरा क्रिकेट क्लब ब्लू की तरफ से ने सर्वाधिक मो वारिस 30 रन, समिति ने 23 रन आशुतोष ने 11 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका| अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की ओर से करते हुए विकास ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं निहाल कौशल और शशंकार ने दो दो विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने यह मैच 112 रनों से जीत लिया| आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में रितिक कुमार एवं कुमार थे।स्कोरिंग सन्नी कुमार की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन, वरुण राज, कुमार विजय, कन्वेयर आकाश कुमार उपस्थित थे |
कल का मैच तेघड़ा क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब रेड के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Related posts

भोजपुर:रेडक्रॉस सोसाइटी बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ निरंतर कार्य कर रही है: सचिव विभा कुमारी

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स संस्था ने नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

रेशमा ने स्वार्थ नहीं, परमार्थ की जिंदगी बिताई: इंद्रेश कुमार

rktvnews

चतरा:जिले में स्थित डैम/जलाशय के जीर्णोद्धार, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन के क्षेत्र में विकास हेतु की गई समीक्षा।

rktvnews

पुराने पेंशन हेतू भारत शिक्षा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में स्वयंसेवकों ने दिया योगदान।

rktvnews

Leave a Comment