RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की 52 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया।

आरा नगर स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन भी आयोजित की गई!

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 दिसंबर।भोजपुर में भाकपा-माले के संस्थापक नेता शहीद का•मास्टर जगदीश एवं का•रामायण राम के शहादत की 52 वीं बरसी पर भाकपा-माले नगर कमेटी की ओर से क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में संकल्प दिवस मनाया गया!इस संकल्प दिवस के अवसर पर शहीद का•मास्टर जगदीश एवं का•रामायण राम सहित जनवादी क्रांति में सभी शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!उसके बाद शहीद का•मास्टर जगदीश के चित्र एवं क्रांति पार्क में शहीद सभी नेताओं के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया!इस दौरान आरा शहर स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन भी आयोजित की गई! संकल्प दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहर लाल सिंह कहा कि भोजपुर में 70 के दशक में गरीबों की समाजिक,राजनीति,आर्थिक दावेदारी नहीं थी भोजपुर में गरीबों को खाट पर बैठने एवं वोट डालने का अधिकार नहीं था शोषण-जुल्म चरम पर था गरीब लोग अपनी मजदूरी की भी मांग नहीं कर सकते थे,सत्ता का उस दौर में गरीबों के खिलाफ क्रूर चेहरा सामने था इस स्वेत आतंक के खिलाफ मास्टर जगदीश,रामनरेश राम,रामेश्वर यादव के नेतृत्व में एकवारी से निकली लाल चिंगारी इस शोषण जुल्म के खिलाफ संघर्ष तेज हुआ और इस संघर्ष के बदौलत व्यापक गरीबों के समाजिक राजनीतिक,आर्थिक दावेदारी मजबूत हुआ और आज पूरे देश में गरीबों की आवाज उठ रही है और यह मास्टर जगदीश रामनरेश राम रामेश्वर यादव की पार्टी भाकपा-माले के नेतृत्व में संघर्ष जारी है इस संघर्ष में हजारों लोगों ने कुर्बानियां दी!
आगे जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार की अडानी-अंबानी के इशारे पर संविधान,लोकतंत्र को बदलने के लिए कानून ला रही है देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अडानी-अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है और जब लोकसभा में विरोध की आवाज उठती है उस विरोध की आवाज को खत्म करने की कोशिश की जा रही है!ऐसी नाज़ुक मोड़ पर शहीद मास्टर जगदीश व रामायण राम सरीखे क्रांतिकारियों के बताए हुए संघर्षों पर चलकर जनप्रतिरोध को तेज कर होगा!आगे माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने अगले साल मार्च में गांधी मैदान पटना में महाजुटान में शामिल होने का आह्वान किया!
संकल्प सभा को राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि इस दौर में हम जी रहे हैं जिसमें सरकार का गरीबों के खिलाफ दमन का चक्र जारी है वहीं दूसरी तरफ इस दमन के खिलाफ आंदोलन का भी चक्र जारी है आज पूरे देश में मोदी पर फासीवादी शासन के खिलाफ देश में चौतरफा आंदोलन जारी है मोदी की सरकार इस देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर फासीवादी शासन लागू करना चाहती है ऐसे दौर में मास्टर जगदीश के प्रतिरोध की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमें मोदी सरकार के खिलाफ जन प्रतिरोध को तेज करने की जरूरत है क्योंकि यदि सरकार गरीबों के जीवन को कुचलने पर आमदा है इसलिए इस सरकार के खिलाफ प्रतिरोध खड़ा करना मास्टर जगदीश सच्ची श्रद्धांजलि होगी!संकल्प सभा का संचालन नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया!
संकल्प सभा में राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,अगिआंव प्रखंड रघुवर पासवान,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र सिंह,जिला स्थाई समिति सदस्य राजनाथ राम,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,बालमुकुंद चौधरी,दीना जी अमीत कुमार बंटी,अजय गांधी,निरंजन केसरी,सुशील यादव,राजेन्द्र यादव,सुरेश पासवान,मिल्टन कुशवाहा,अभय कुशवाहा,बब्लू गुप्ता,रौशन कुशवाहा,संतविलास राम,जय कुमार यादव,कलावती देवी,राजू प्रसाद,रणधीर कुमार राणा,छोटे लाल चंद्रवंशी,लव कुमार,अखिलेश कुमार,शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:बिजली-खंभे के पास या बिजली लाइनों के नीचे होलिका दहन न करें।

rktvnews

हिंदी-उर्दू विवाद : … कमबख्त ने ये बात भी उर्दू में कही है!!

rktvnews

17 सितम्बर को हनुमानगढ़ में होगा राष्ट्रीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम! एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

rktvnews

भोजपुर:महिला सम्मान योजना से गरीब महिलाओं का होगा उत्थान : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment