RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

नवादा:जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

नवादा/बिहार 14 अक्टूबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी आज नगर भवन नवादा में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित सभी जानकारी दें।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार एवं संबंधित अधिकारी को किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों को योजनाओं के बारे में ससमय जानकारी दें, ताकि किसान बंधु कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके ।
उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों के पास अनाज का भंडार नहीं होता तो हम लोगों को करोना जैसी महामारी के समय लोगों को बचा पाना बहुत ही मुश्किल होता। उन्होंने कहा कि रबी अभियान के तहत जो भी फसल है यथा गेहूं,मक्का आदि मोटे अनाज के प्रति काफी जोर दिया जा रहा है, ताकि लोग इसे खाकर स्वस्थ रहें ।
उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी क्षेत्र में रहकर ही किसानों को उनकी योजनाएं के बारे में जानकारी दे, यह हमारा कर्तव्य है ।
कृषि विभाग का विस्तार ग्रामीण क्षेत्र से लेकर जिला और राज्य स्तर तक काफी महत्वपूर्ण हो चुका है ।
संयुक्त निदेशक सस्य भागलपुर मंडल सुधीर कुमार राय द्वारा बताया गया कि कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में किसान को बताना अति आवश्यक है, तभी किसान बंधु स्वतंत्र रूप से कृषि के क्षेत्र में कृषि का विस्तार कर सकतें है।
कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन द्वारा बताया गया कि विभाग की तरफ से सभी किसान भाईयों को सारी योजनाओं का लाभ मिलता रहा है और मिलता रहेगा । कृषि विज्ञान के द्वारा मिट्टी जांच प्रयोगशाला से किसानों की मिट्टी का जांच निशुल्क किया जा रहा है । किसानों को फसल उगाने के लिए बीज का वितरण एवं अनुदान की राशि भी कृषि विभाग के द्वारा दी जाती है । कृषि पदाधिकारी के द्वारा किसानों को उर्वरक के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि फसलों में ज्यादा उर्वरक की मात्रा का प्रयोग ना करें। ज्यादा उर्वरक का प्रयोग करने से फसल को काफी नुकसान होता है। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कई कार्यक्रम चलाया जाता है और किसानों को खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है ।
आज इस कार्यक्रम में उपनिदेशक आत्मा,सहायक निदेशक भूमि संरक्षण,सहायक निदेशक अभियंत्रण,जिला पशुपालन पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं प्रखंड के सभी कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार आदि उपस्थित थे।

Related posts

विचाराधीन कैदी विकास कुमार के मृत्यु के दोषियों पर भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

राजस्थान की एक और अभिनव पहल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश से साहित्यकार हनुमान महोत्सव हम्पी कर्नाटक में शामिल होंगे।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा।

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

विशेष ग्रैंड फेस्टिव गिफ्टिंग ऑफर्स ‘मेट्रो- ए वर्ल्ड ऑफ गिफ्ट्स’ के साथ ‘मेट्रो कैश एंड कैरी’ भारत में अपने सफल दो दशकों का जश्न मना रहा है।

rktvnews

Leave a Comment